दर्दनाक सड़क हादसा, चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा, चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे सीआरपीएफ के 3 जवानों की मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवानों की देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील के विशुनपुरा के रहने वाल थे 43 वर्षीय धर्मेंद्रराम,गोरखपुर के थाना बेलघाट के ढोढीपार के रहने वाले थे 41 वर्षीय हीरालाल,देवरिया के थाना लार के श्यामन ग्रह(गोरघाट) के रहने वाले थे 44 वर्षीय जय प्रकाश यादव की मौत हो गई।घायल ड्राइवर विकास तिवारी को बस्ती जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की कंपनी के जवान मतदान ड्यूटी के तहत बस्ती आए थे। कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। ये लोग मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

