दिल्ली के लड़के से नाबालिग लड़की को हुआ प्यार,शादी के लिए डालटनगंज से हुई रवाना,प्रेमी ने किया इनकार
दिल्ली के लड़के से नाबालिग लड़की को हुआ प्यार,शादी के लिए डालटनगंज से हुई रवाना,प्रेमी ने किया इनकार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के पलामू जिले की आठवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को दिल्ली में रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया।नाबालिग घर से विद्यालय जाने के लिए स्कूल ड्रेस में निकली थी और इसके बाद अपने प्रेमी से मिलने के लिए डालटनगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली के लिए निकल पड़ी।अचानक बीच में बरवाडीह स्टेशन पर ही ट्रेन से उतर गई। स्टेशन पर उतरने के बाद एक लोको पायलट नाबालिग को अपने क्वार्टर पर ले गया।मामला सदर थाना क्षेत्र का है।जब देर रात तक बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरवाडीह से बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।वो अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से अकेले ही निकल पड़ी थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि चार महीने पहले वो दिल्ली के एक लड़के के संपर्क में आई। फोन पर बातचीत करते हुए वह प्यार में फंस गई। लड़के को लड़की ने बताया कि वह उससे शादी करना चाहती है। इस लिए अपना परिवार छोड़कर आ रही है।
पुलिस सूत्रों का दावा कि लड़के के इनकार करने पर लड़की बीच रास्ते में ट्रेन से उतर गई।बरवाडीह स्टेशन पर लड़की को अकेले बैठे देखकर लोको पायलट उसे अपने घर ले गया। पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर की जांच की। पता चला कि वह बरवाडीह में है। इसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई।मंगलवार को पूरे मामले में पूछताछ के बाद लड़की और तीनों लोको पायलट को छोड़ दिया गया,बैरहाल पुलिस इस पूरे मामले में अपनी जांच पड़ताल आगे भी जारी रखेगी। पुलिस अब तक सामने आई पूरी कहानी की दोबारा पड़ताल करना चाहती है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

