वरीय संवाददाता,रांची।शिव शिष्यता के जनक साहब हरीन्द्रानंद की अर्द्धांगिनी और साहब श्री के साथ इस धरा पर शिव जन जन के गुरु हैं का उद्दघोष करने वाली दीदी नीलम आनंद के 71वीं जयंती के अवसर पर साहब हरीन्द्रानंद के आवास उपवन में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब पांच हजार लोग उपस्थित हुए और दीदी नीलम के योगदान को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।
न्यास संस्था के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने बताया कि साहब हरीन्द्रानंद के बनाये न्यास संस्था द्वारा प्रति वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिव शिष्यों,शिष्याओं ने पूरे देश और विदेश में इकहत्तर हजार (71 हजार) से अधिक पौधारोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
शिव शिष्य हरीद्रानन्द फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा आनंद ने दीदी नीलम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीदी ने अपना पूरा जीवन गुरु कार्य में लगा दिया।अपने गुरु महादेव को जनमानस के दिलों में स्थापित करने में साहब हरीन्द्रानंद का अहर्निश साथ दिया।इस अवसर पर रांची में भी अर्चित और बरखा सहित 500 से अधिक लोगों ने वृक्षारोपण किया।सभी आगंतुकों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था थी।कार्यक्रम में शिव कुमार, भूषण, सोमेन्द्र, आदित्य, गौतम, राजेश, अभिषेक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।





