वरीय संवाददाता,रांची। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दीपावली पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली की विशेष तैयारी एवं विशेष पूजन कार्य के लिए मंदिर के पट शनिवार 11 तारीख को रात्रि 9:30 बजे से बंद रहेंगे जो आम दर्शनार्थ के लिए 12 तारीख रविवार को संध्या 5:00 बजे खुलेंगे।इस अवधि में मंदिर में विशेष पूजन कार्य एवं दीपावली उत्सव की तैयारी चलेगी।दीपावली पर्व के लिए विशेष श्रृंगार एवं सजावट के लिए कोलकाता के कारीगर दिन रात लगे हुए हैं।अध्यक्ष सुरेश सरावगी एवं महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया के दिशा निर्देश में संपूर्ण कार्य संचालित किया जा रहा है। वर्ष में एक बार खाटू धाम के परंपरा अनुसार दीपावली के दिन श्री श्याम बाबा मुख्य मंड में भक्तगण दीप जलाकर अपने परिवार के लिए कुशल मंगल की प्रार्थना करते हैं।मंदिर प्रांगण में ही श्याम भक्तों के लिए घी के दीपक की व्यवस्था की गई है।भक्तों से निवेदन है वह स्नान कर शुद्ध होकर मंदिर परिसर में बाबा के मंड में दीप जला सकते हैं।चमड़े का बेल्ट पर्स मौजा आदि मंड में वर्जित रहेंगे।दीपावली के विशेष श्रृंगार के लिए बेंगलुरु कोलकाता एवं बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष तरह के फूल मंगाए गए हैं।





86वां श्री श्याम भंडारा





आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी





इस भोग के अतिप्रिय भजनों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।अवसर था 86वें श्री श्याम भंडारे के प्रसाद का भोग अर्पित करने का।श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया व उपमंत्री अनिल नारनौली के नेतृत्व में यजमान संतु भाई मानेक योगेश मानेक एवम परिवार ने श्री श्याम मंदिर में विराजमान खाटूनरेश लड्डू गोपाल जी शालिग्राम जी शिव परिवार हनुमान जी व गुरुजनों को भंडारे का प्रसाद अर्पित कर सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। मानेक परिवार ने खाटू नरेश को प्राकृतिक पंखा डोलाकर भोग स्वीकार करने की मनुहार की। भोग लगे अमृतमय प्रसाद को मानेक परिवार ने वृहद भंडारे में मिलाकर महाप्रसाद बनाकर मंदिर के आचार्यों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।





ज्ञातव्य है कि प्रत्येक शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया जाता है । 86वें श्री श्याम भंडारा के प्रसाद में अजवाइन का पूड़ी आलू चना का सब्जी केसरिया खीर चिप्स का प्रसाद श्री श्याम मंदिर में ही मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की निगरानी में निर्मित किया गया था।भंडारे का वितरण समय होते-होते मंदिर परिसर भक्तों से अट गया था। हरमू रोड में लंबी-लंबी कतारें लग गई।खाटू नरेश की जय जयकारो जय घोष से संपूर्ण छेत्र गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जयकारों के बीच मानेक परिवार व मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में भंडारे का महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। लगभग 3100 से ज्यादा लोगों ने अमृतमय महाप्रसाद प्राप्त किया।





श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, संतु भाई मानेक,श्रवण ढानढनिया,श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व सांसद अजय मारू,अनिल नारनोली,राजीव रंजन मित्तल,स्नेह पोद्दार,अनुज मोदी,अमित सरावगी,वेद भूषण जैन,राहुल मारू,आदित्य मारू,बसंत मित्तल, श्याम सुंदर जोशी,कौशल चौधरी,कमलेश,अंकित,राजेश, मनोज खेतावत,अभिषेक सरावगी,साहित्य पवन मनीष वर्मा,झूलन मुंडा, उपेंद्र पांडे, सुक्रा उरांव,संजय शर्मा,अमित महतो, अभिषेक गुप्ता,तरुण शर्मा, नकुल मुंडा,पवन शर्मा,अरविंद सोमानी सहित 50 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भंडारा वितरण में सहयोग किया।





मंगलवार को 76वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ





मंगलवार को सायं 4:30 बजे से 76वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है।सुनील मोदी आशा मोदी परिवार के साथ बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करेगें।उपरोक्त जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।