दुमका।झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका पाए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को इसमे पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है।





एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे। दुमका के एक खेत में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था।





पुलिस ने शनिवार को कहा था कि दुमका में एक लड़की का शव लटका हुआ मिला। वह एक पेड़ से लटकी हुई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। सभी तथ्यों और अन्य चीजों का पता लगाया जा रहा है।





इससे पहले दुमका में 23 अगस्त को एक नाबालिग लड़की अंकिता सिंह को शाहरुख हुसैन और न‌‌ईम ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। 5 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 28 अगस्त को अंकिता की रिम्स में मौत हो गई थी। पुलिस ने शाहरुख और न‌ईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





राज्य में नाबालिग लड़कियों पर हमले की दो बैक-टू-बैक घटनाओं के बाद गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को दलित लड़कियों पर बढ़ते अत्याचार के लिए खिंचाई की और कहा कि कम उम्र की दलित और आदिवासी लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और सरकार सो रही है।





भाजपा सांसद ने कहा कि कि हेमंत सोरेन की झारखंड मुस्लिम मोर्चा पार्टी का एजेंडा बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसाकर आदिवासियों को खत्म करना और आबादी बढ़ाना है, लेकिन भाजपा लड़ेगी और कुर्बानी देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए गोलियां खाने को भी तैयार रहेगी। भाजपा हमेशा पीड़ितों के साथ है।