प्रतिनिधि, सिंदरी।दुर्गा पूजा त्योहार में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर सीनियर एसपी धनबाद सुनील कुमार के कार्यालय में जिला पुलिस प्रशासन की बैठक आयोजित की गई,जिसमें जिले से पहुंचे थाना प्रभारी को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए।





दुर्गा पूजा को के दौरान विधि व्यवस्था पूरी तरह से कायम रखने को लेकर बुधवार को सिंदरी थाना पुलिस ने पलैग मार्च निकला। स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा पर्व मनाने की अपील की गई।





फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिन्दरी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने किया। सिंदरी के विभिन्न स्थानों सहित मुख्य शहरपुरा बाजार में भ्रमण किया तथा लोगों को जरूरी निर्देश दिए गए। जैसे दो पहिया वाहनों में हैंडल लॉक के साथ अतिरिक्त लॉक लगाया जाए। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना थाना पुलिस को दी जाए। कानून का पालन नहीं करने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। मौके पर आदर्श कुमार, अनूप कुमार साहू, शिव चंदन कुंभकार, इत्तू आचार्या, उत्तम महता, लक्ष्मण कुमार आदि दलबल शामिल हुए।