संवाददाता,हज़ारीबाग। विष्णुगढ़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण जनता के सहयोग से बौलियागंज कीर्तन मंडली द्वारा 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। यह अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक सभी अनुष्ठानों के बाद समापन किया गया।अखंड कीर्तन के एक दिन पहले पूरे गांव में हरे राम हरे कृष्ण नाम मंत्र का जाप करते हुए कीर्तन मंडली के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा पूरा नगर भ्रमण किया गया।इस अखंड हरिकीर्तन में नावाडीह,बक्सपुरा,बनासो, नवादा, देवी मंडप कीर्तन मंडली टीमों ने भाग लिया।इस दौरान अखंड हरीकीर्तन में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
इस क्रम में हरे राम, हरे कृष्णा, हर हर महादेव, सीताराम जय जय घोष से पूरा क्षेत्र रात भर गुंजायमान होता रहा, तत्पश्चात हवन, आरती के साथ अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर को फूलों एवं रंग-बिरंगे लाइट से सजाया गया था। रंग-बिरंगे बल्बों से मंदिर परिसर जगमग रोशन होता दिख रहा था।
आपको बताते चलें कि यह अखंड कीर्तन पूजा का परंपरा लगभग 80 वर्षों से चला आ रहा है। इसकी शुरुआत सन 1943 में सर्वप्रथम स्व. गोवर्धन मिश्रा, स्व.कुंजलाल स्वर्णकार, स्व. भतु गोस्वामी, स्व. मोहन बरनवाल, स्व. रामेश्वर लाहकार, स्व. जूठन मिश्रा, सुखदेव स्वर्णकार, एवं अन्य विष्णुगढ़ की जनता के सहयोग से प्रारंभ किया गया था, जो आज भी कायम है।
अखंड हरिकीर्तन में बौलियागंज कीर्तन मंडली के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पूजा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सोनी, किसून ठाकुर, मधुसूदन प्रसाद स्वर्णकार, रोहित प्रसाद सोनी, शंकर सोनी, प्रदीप सोनी, सुरेश विश्वकर्मा, कृष्णा प्रसाद सोनी, विकास मिश्रा, राजेश बर्मन, गोरीलाल सोनी, अर्जुन प्रसाद सोनी, बद्री विश्वकर्मा, रवि ठाकुर, दीपक बरनवाल, विनोद सोनी, सुरेंद्र प्रसाद सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भक्तगण मौजूद थे।





