प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी बिगन सिंह का पुत्र जितेंद्र उर्फ गरीब सिंह की मौत इलाज के दौरान रांची में मंगलवार को हो गयी।मौत की खबर सुन गांव में मातम छा गया।बताया गया कि गरीब सिंह पिछले छः दिनों से रांची के सिम्फोर्ड हॉस्पिटल में इलाजरत था।मंगलवार के सुबह मौत हो गयी।
मालूम हो कि 16 फरवरी को जवाहरलाल फुटबॉल मैदान गिद्धौर के समीप सीमेंट से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।इस घटना में मजदूर गरीब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की तत्प्रता से गरीब सिंह को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां मंगलवार की सुबह गरीब सिंह की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच उनके परिजनों से भेंट किया और उन्होंने मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन तथा सहायता राशि देने की बात कही।





