धनबाद जज मौत का मामला: सीबीआई एसपी ने किया दावा, मिले नए सुराग, फिर से आरोपियों से करेंगे पूछताछ
धनबाद जज मौत का मामलाः सीबीआई एसपी ने किया दावा,मिले नए सुराग,फिर से आरोपियों से करेंगे पूछताछ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के धनबाद के जज उत्तम आनंद के मौत मामले में सीबीआई को गहरी साजिश और कुछ नए सुराग मिले हैं। इसका मामले की जांच कर रहे दिल्ली क्राइम ब्रांच सीबीआई के एसपी विकास कुमार ने शुक्रवार को अदालत में किया।
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय रजनीकांत पाठक की अदालत में सीबीआई की ओर से आवेदन दाखिल कर दोनों आरोपियों राहुल वर्मा तथा लखन वर्मा से धनबाद जेल में ही 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिनों तक पूछताछ की अनुमति मांगी। इससे पहले सीबीआई ने दोनों आरोपियों से 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी,जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था।
कोर्ट को दिए आवेदन में सीबीआई की ओर से कहा है कि इस मामले में अनुसंधान के दौरान कुछ नए सुराग मिले हैं। इससे इस हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश और मास्टरमाइंड के विषय में कई नई जानकारी मिली है। सीबीआई ने कहा है कि यदि इस हत्याकांड में गहरी साजिश है तो पूछताछ में कुछ नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
सीबीआई की दलील सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौखिक रूप से कहा कि इन दोनों से कितनी बार पूछताछ की जाएगी जबकि कोई नया तथ्य सामने नहीं आ पा रहा है। अदालत ने सीबीआई को अंतिम बार पूछताछ की अनुमति देने की शर्त पर आवेदन को स्वीकार कर लिया। अब दोनों आरोपियों से जेल के अंदर ही तीन दिनों तक पूछताछ की जाएगी।
आपको बताते चलें कि 24 नवंबर को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने मामले को दौरा सुपुर्द कर सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय को भेज दिया था। फिलहाल अदालत में यह मामला आरोप गठन के लिए लंबित है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

