धनबाद।झारखंड के धनबाद शहर को लगातार दो दिन तक पानी नहीं मिलेगा।शहर की जलापूर्ति सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगी।पेयजल और स्वच्छता विभाग ने इसकी पूर्व घोषणा की है।इस दौरान भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लीकेज की मरम्मत की जाएगी है।जलापूर्ति बंद से पूरे शहर को पानी की भारी दिक्कत होगी।
मैथन डैम का पानी भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आता है। यहां प्लांट में पानी को साफ किया जाता है।इसके बाद पानी शहरी क्षेत्र में बनी 19 जलमीनारों में भेजा जाता है।यहां से पानी की आपूर्ति लोगों के घरों में की जाती है।भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लीकेज हो गया है।इससे काफी पानी बर्बाद हो रहा है।पानी की बर्बादी को रोकने के लिए इसकी मरम्मत कराई जानी है। इसके लिए विभाग ने अगले दो दिन जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान मैथन से ही पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
प्लांट को ड्राई कर लीकेज को ठीक किया जाएगा।इस मरम्मत कार्य को लेकर दो दिनों तक जलापूर्ति बंद रहेगी।रविवार को पानी की जलापूर्ति बाधित किए जाने के पहले रविवार को पूरे शहर में पानी की जलापूर्ति की गई। शहरी क्षेत्र की सभी 19 जलमीनारों को भरा गया था और इससे जलापूर्ति की गई। अधिकारियों के मुताबिक जलापूर्ति बंद होने की पहले घोषणा कर दी गई थी। इससे अधिकांश लोगों ने रविवार को ही पानी स्टोर कर लिया है। उम्मीद है दो दिनों के व्यवधान से लोगों को पानी के पानी की ज्यादा किल्लत नहीं झेलनी पड़गी।
शहर की साढ़े चार लाख की आबादी होगी प्रभावित
आपको बता दें कि दो दिनों तक जलापूर्ति बंद रहने से 4.5 लाख की शहरी आबादी को पानी नहीं मिलेगा। लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर रहना होगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार की सुबह से जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है।





