प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति द्वारा रविवार को बरवाडीह भोक्ता स्थान शिव मंदिर प्रांगण मे माता शबरी की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम व संचालन सचिव महावीर भुइयां, युवा प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर भुइया एवं संजय राम के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजीव बेदिया के धर्मपत्नी अतिथि कल्पना बेदिया पूर्व विधायक लोकनाथ महतो प्रमुख फुलवा देवी समेत उपस्थित लोगों के द्वारा फीता काट कर किया।





इस दौरान अतिथियों के द्वारा माता शबरी की तस्वीर पर बारी- बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया।अतिथि कल्पना बेदिया ने कहा कि भगवान राम शबरी के जूठे बेर बड़े चाव से खाए थे। भगवान प्रेम की भूखे होते हैं उनके लिए सभी जाति, मानव एक समान है। हमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं करनी चाहिए। बल्कि समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए तभी समाज के हर तबके का विकास संभव है।





विशिष्ट अतिथि लोकनाथ महतो ने कहा शबरी जयंती के अवसर पर लोग नशा पान से छुटकारा पाने के लिए संकल्प ले और अपने बच्चों को पढ़ाए नशा पान से हमारा समाज खोखला हो रहा है शराब से दूर रहे।प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां ने कहा हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि समाज के लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ सके।





कार्यक्रम में 12:00 बजे से ही लोग भारी संख्या में ढोल, नगाड़ा, बजाते हुए स्थल पर आए। जिससे गांव ,बस्ती सब गुंजायमान हो गया। सबरी जयंती के इस अवसर पर आर्केस्टा का भी आयोजन किया गया।





इस मौके पर मुख्य अतिथि गौरी देवी,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,प्रमुख फुलवा देवी ,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,प्रखंड फुलवा देवी, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, युवा समाजसेवी सोनू इराकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुनुलाल भुइयां, जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी,प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम, प्रखंड सचिव महावीर भुइयां,अखिल भारतीय भुइयां समाज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राम, गिरजा भुइयां,युवा अध्यक्ष नंदकिशोर,प्रखंड प्रवक्ता मीडिया प्रभारी संजय भुइयां,उपाध्यक्ष केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष शारदा ऋषि, मीडिया प्रभारी कविता देवी खेमलाल भुइयां, मोहन भुइयां एवं सभी पंचायत गांव मोहल्ले के महिला-पुरूष उपस्थित थे।