रांची।झारखंड में गिरिडीह के पास बुधवार की देर रात नक्सलियों ने बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही हावड़ा-गया-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है और साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया हैं। बैरहाल रेलवे ट्रैक को कोई खास नुक्सान नहीं पहुंचा है।

आपको बता दें कि नक्सलियों ने बिहार-झारखंड में बंद का ऐलान किया है।इसी बीच नक्सलियों ने बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट कर घटना को अंजाम दिया।नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार रात 1:30 बजे के आसपास धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच विस्फोट हुआ। सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।

गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26-01-2022 प्रधानखंटा- गया- डीडीयू के बदले झाझा-पटना- डीडीयू होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12312 कालका- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 25-01-2022 डीडीयू- गया -प्रधानखंटा के बदले गया- पटना- झाझा होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26-01-2022 प्रधानखंटा- गया- डीडीयू के बदले झाझा- पटना- डीडीयू होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 25। 01। 2022 डीडीयू- गया -प्रधानखंटा के बदले गया- पटना-झाझा होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस,12314 नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12302 नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26-01-2022 को डीडीयू- गया- प्रधानखंटा के बदले डीडीयू- पटना- झाझा- होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार- पुरी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26-01-2022 को कोडरमा-नेसुचबो गोमो के बदले हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12826 आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 26-01-2022 को कोडरमा- राजाबेरा के बदले कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बरकाकाना होकर चलेगी।

इन ट्रेनों को रोका गया

गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस चौधरीबांध में 00:35 बजे से रोका गया है।

गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस पारसनाथ में 00:37 बजे से रोका गया है।

गाड़ी संख्या18609 रांची- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पारसनाथ में 00: 55 बजे से रोका गया है।