नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी,समय रहते 15 प्रेशर कुकर बम को बीडीएस की टीम ने किया नष्ट
नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी,समय रहते 15 प्रेशर कुकर बम को बीडीएस की टीम ने किया नष्ट <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

सरायकेला।झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सरायकेला के कुचाई क्षेत्र में 15 प्रेशर कुकर बम को बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है। कोल्हान के जंगलों में आज भी अनल दा का दस्ता सक्रिय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुचाई में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर रांची जिला के तमाड सीमावर्त्ती क्षेत्र से सटे एरिया में 15 प्रेशर कुकर बम बरामद किया है।इसके समय रहते बम निरोधक दस्ते की टीम ने नष्ट कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने नक्सलियों की इस योजना को विफल कर दिया।
सरायेकला-खरसावां एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि कुचाई थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कुछ इलाके में आईईडी लगाये जाने की सूचना मिल रही थी।अभियान के क्रम में सूचना मिली थी कि काडेरेंगो पहाड़ी के करीब 1.5 किमी पश्चिम दिशा के जंगली पहाड़ी रास्ते में 15 प्रेशर कुकर बम छिपा कर रखा गया है।उक्त बम के सहारे नक्सली किसी बड़ी धटना को अंजाम दे सकते हैं।सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उक्त क्षेत्र में छापामारी अभियान चला कर छिपा कर रखे 15 प्रेशर कुकर बम को बरामद कर लिया और समय रहते बीडीएस टीम के सहारे उसे नष्ट कर दिया।
एसपी ने बताया कि नक्सलियों की सक्रियता की सूचना पर जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ-157 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से एलआरपी चलाया जा रहा था।अभियान में एसपी पुरूषोत्तम कुमार, सीआरीपएफ के कमांडेंट भुपाल सिंह, उप कमांडेंट राकेश रंजन, सहायक कमांडेंट नवजोत सिंह, बीडीएस के विष्णु कुमार शर्मा सहित जिला पुलिस के पदाधिकारी, जवानों, सीआरपीएफ बीडीएस टीम के अफसर और जवान शामिल थे।
हार्डकोर नक्सली अनल दा का दस्ता है सक्रिय
पुलिस की मानें तो भाकपा माओवादी अनल दा का दस्ता लगातार रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में सक्रिय है और किसी बडी घटना को अंजाम देने और पुलिस को क्षति पहुंचाने के फिराक में हैं। इसको देखते हुए पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, लगातार छापामारी अभियान के क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली है जबकि नक्सलियों को इससे तगड़ा झटका भी लगा है।
पिछले साल भी व्यापक मात्रा में पुलिस ने बरामद किया था आईडी
कुचाई क्षेत्र में वर्ष 2021 में पुलिस ने काफी मात्रा में प्लांट किये गये IED बम बरामद किया था। विगत वर्ष तीन सिंतबर को 35 केन बम दलभंगा ओपी 15 के रूगुडीह से डोडरदा जानेवाली सडक पर प्लांट किये गये थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया था।पुलिस द्वारा बरामद किये जाने के बाद बड़ी घटना टल गयी थी।वहीं गत 10 सितंबर 2021 को नीमडीह के पंडाबुरू एवं डोडरदा जाने वाली सड़क पर प्लांट किये गये 25 केन बम को बरामद करते हुए नष्ट किया गया था। इसके अलावा गत 13 जुलाई, 2021 को भी पुलिस ने IED बरामद किया था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

