नववर्ष की खुशियां मातम में बदली, पिकनिक मनाने आये युवक की भीम बराज में डूबने से हुई मौत
नववर्ष की खुशियां मातम में बदलीं, पिकनिक मनाने आये युवक की भीम बराज में डूबने से हुई मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी।शव को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया गया है।पुलिस ने घटना स्थल से युवक का कपड़े और चप्पल भी बरामद किया है। मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना क्षेत्र के भदुमा गांव का रहने वाला था।
भीम बराज में धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।आनन फानन में परिजन भी भीम चुल्हा पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर मौजूद रहे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भीम बराज में युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर की मदद से युवक के शव को बराज से बाहर निकाला गया।इस दौरान पिकनिक मनाने के लिए भीम चूल्हा पहुंचे पर्यटकों ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है।इस घटना के बाद पिकनिक स्पॉट भीम चुल्हा से धीरे-धीरे लोगों की भीड़ गायब होने लगी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

