बाराबंकी।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं नहीं थम रही है।आज सोमवार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव में कोच का शीशा टूट गया।ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तब रेलवे सुरक्षा बल की एस्कोर्ट टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।





बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों द्वारा पत्थर चलाने से कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूटा गया। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।सुरक्षा एवं परिचालन से जुड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।





बता दें कि गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पथराव हुआ है।बरहाल बाराबंकी में यह पहली घटना है जब अराजक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया है।