पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोला।कोयलांचल के वयोवृद्ध पत्रकार नारायण नाथ तिवारी उर्फ़ नाना तिवारी का सोमवार सुबह भुरकुंडा स्थित आवास में निधन हो गया।पत्रकारिता और साहित्य के प्रति उनकी रूचि जीवन पर्यंत एक सामान थी। उन्हें क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए पंडित बाबूराव विष्णु परारकड़ सहित कई सम्मान मिले थे।उनके निधन पर जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।





सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि नाना तिवारी क्षेत्र में कई वर्षों तक पत्रकारिता की। जब भी क्षेत्र में पत्रकारिता की बात हुई है क्षेत्र के पत्रकार उन्हें आदर रूप में सम्मान देते रहे हैं।क्षेत्र में उनके पत्रकारिता के योगदान को हमेशा याद करता रहेगा।





गोला के पत्रकार मनोज मिश्र,प्रदीप बर्मण,चन्द्रदीप बक्सी, लालकिशोर महतो,मोबिन अख्तर,जितेंद्र कुमार,राजकुमार, झूलन अग्रवाल,श्रीकांत महतो,छेदीराम रविदास,अंजनी कुमार,टेकलाल महतो,दिलीप करमाली,सुजीत सिन्हा, असफाक अहमद,ओमप्रकाश गुप्ता,सत्यप्रकाश सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है।