प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। बाजार स्थित टुनटुन मार्केट में काम कर रहे खूंटीकेवाल खुर्द गांव निवासी प्रमोद भारती की पुत्री मुस्कान कुमारी (14 वर्ष) ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना टुनटुन वस्त्रालय के मलिक टुनटुन साहू के घर के ऊपर तल्ले पर घटित हुई है। टुनटुन वस्त्रालय के मालिक के द्वारा युवती के परिजनों को बुलाकर शव को सौंप दिया। शव लेकर जैसे ही पहुंचे कि टोले के लोगों ने काफी हो हंगामा किया। अक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी एवं एसआई नितेश कुमार दुबे ने दलबल के साथ मृतका के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम होने के बाद ही विस्तार से जानकारी मिल पाएगी ।फिलहाल परिजन जो भी आवेदन देंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।





