बोकारो।झारखंड के बोकारो के 71 राजपूत बटालियन के नायब सूबेदार अमरेंद्र कुमार लापता हैं।अमरेंद्र कुमार 457 फील्ड हॉस्पिटल ऐजवाल मणिपुर में पोस्टेड हैं। लापता की सूचना सेना की ओर से परिजनों को दी गयी है।सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना ने अमरेंद्र कुमार की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहने की बात कही और ही जल्द ढूंढ़ लेने का आश्वासन दिया।
50 घंटे बीत गए नहीं मिला सुराग
71 राजपूत बटालियन के नायब सूबेदार अमरेंद्र कुमार के लापता होने पर उनके माता-पिता और पत्नी रेखा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।पत्नी कहती है कि 50 घंटे बीत गया है,लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है।नायब सूबेदार कुमार की पत्नी अपने दो छोटे बच्चे और सास-ससुर के साथ बोकारो के सेक्टर-6 डी आवास में रहते हैं।
सेना के अधिकारी पत्नी रेखा कुमारी को दे रहे जानकारी
इस संबंध में पत्नी रेखा कुमारी ने बताया कि रविवार को कमांडिंग ऑफिसर द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी दी गई कि पति जब लखीमपुर नार्थ फ्रंट सारलेक माउंटेन से अपने बॉडीगार्ड और अन्य साथियों के साथ लौट रहे थे, उसी दौरान वे टॉयलेट करने के लिए गए उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं।आज फिर से कमांडिंग ऑफिसर भारती ने फोन कर बताया कि अभी तक सूबेदार को खोज कर नहीं निकाला जा सका है,क्योंकि यहां का मौसम काफी खराब है जिस कारण उन्हें ढूंढ़ पाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सभी कर रहे दुआ
अमरेंद्र कुमार के बहनोई नरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि जब से इसकी सूचना उनकी पत्नी को मिली है घर में सभी लोगों का किसी अनहोनी होने की घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की आर्मी पर भरोसा है।जैसे भी हालत में हो हमें अमरेंद्र को लाकर सौंपने का काम करें,क्योंकि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे और बूढ़े माता-पिता हैं।जब से सूबेदार अमरेंद्र के लापता होने की सूचना आयी है।घरवाले काफी चिंतित हैं।घर में लोगों का और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। सभी यह दुआ कर रहे हैं कि वह सही सलामत अपने घर को लौट आए।
पीएम, रक्षा मंत्री समेत सीएम से की अपील
अमरेंद्र की पत्नी ने बोकारो एसपी, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सूचना भी दी है और पति के सही सलामत वापस लाने की मांग भी की है।सभी उनके सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।





