प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चारू पंचायत के अंतर्गत पेलतौल कला में मुख्य मार्ग पर गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों के दरवाजे पर गड्ढा बनाकर पानी को स्टोर करने के बाद हाथ से उसे बाहर फेंकते हैं। जमा हुए पानी से उठने वाली दुर्गध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस संबंध में लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई,लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से बच्चे स्कूल जाते है।गांव वाले मंदिर भी जाते है। इस समस्या से मोहल्ला के निवासी लोगों काफी परेशान हैं तथा गंदे जल की निकासी का कोई उचित प्रबंध न होने से इन्हें अपने दिन का श्रीगणेश घर के गंदे पानी को सड़कों पर छिड़क कर या इधर-उधर बहा कर करना पड़ता है। कुछ दिनों के बाद हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्यौहार छठ पूजा दीपावली एवं गांव के लोग यही मुख्य रास्ता से मंदिर भी जाते हैं और बच्चे यही रास्ते से स्कूल भी जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे कभी-कभी तो इस सड़क पर मलजल बहाए जाने पर सड़ांध तथा कीचड़ के परिणामस्वरूप मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है। कई जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद इनकी समस्या के प्रति कोई गंभीर नहीं है, जबकि इन्हीं के मतों से लोग लोकसभा, विधानसभा तथा अन्य अनेक चुनावों में आज मुखिया, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विधायक व सांसद आदि बने बैठे हैं।जन प्रतिनिधियों से कहते-कहते थक गए है। इस भीषण समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका निराकरण आवश्यक है परंतु इसे बनवाना तो दूर चुनाव जीतने के बाद कोई जन प्रतिनिधि इस पर ठोस आश्वासन भी देने को तैयार नहीं है।





