निरसा से जामताड़ा जा रही नाव बराकर नदी में डूबी, पांच लोग बचाए गए,12 लापता,राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF
झारखंड:निरसा से जामताड़ा जा रही नाव बराकर नदी में डूबी,पांच लोग बचाए गए,12 लापता,राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

जामताड़ा।जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर-बरबेंदिया नदी घाट पर गुरुवार की शाम बड़ा नाव हादसा हुआ।निरसा के बारबेंदिया घाट से जामताड़ा के वीरग्राम की ओर जा नाव बराकर नदी में डूब गई।नाव डूबने से तीन लोगों की मरने की आशंका है। पांच लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 12 लोग गायब हैं।एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बताया जा रहा है कि नाव में 18-20 लोगों के सवार थे।नाव में आदमी के साथ आठ बाइक भी लदी थी। नाव पर अधिक भार होने और अचानक मौसम खराब होने की वजह से दुर्घटना घटी। घटना स्थल जामताड़ा जिले में हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर जामताड़ा घाट की ओर डीसी फैज अक अहमद मुमताज तथा एसएसपी दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। इधर निरसा के बरबेंदिया घाट पर निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, झामुमो नेता अशोक मंडल, एसडीओपी पीतांबर सिंह खेरवार, निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, एमपीएल ओपी प्रभारी समेत अन्य लोग कैंप कर रहे हैं।
धनबाद के डीसी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। देवघर से एनडीआरएफ की टीम मौका-ए वारदात के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू चलाया जा रहा है। जामताड़ा डीसी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव अभियान शुरू किया गया है लेकिन मौसम खराब होने और रात होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। बारिश भी हो रही है। जामताड़ा डीसी ने चार लोगों को बचाने का दावा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 18-20 लोगों के साथ नाव पर आठ बाइक की लदी थी।अचानक शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम खराब हो गया और आंधी आ गई और बारिश भी होने लगी।आंधी के बहाव में नाव पानी में हिचकोले खाने लगी।इस कारण लोगों में अफरातफरी मच गई और नाव पलट गई।नाव में सफर कर रहे किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। सुरक्षा के कोई अन्य उपाय भी नहीं किए गए थे।
आस-पास के लोगों की माने तो नाम में सवार अधिकतर लोग जामताड़ा के थे। गुरुवार को निरसा में बाजार भी लगती है। बाजार में जामताड़ा से भी सामान बेचने व खरीदने वाले लोग आते हैं। जामताड़ा से प्रतिदिन काम पर निरसा आने वाले लोग भी प्राय नाव से ही जामताड़ा लौटते हैं। गुरुवार को भी ऐसे लोग ही नाव में सवार थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में नाव पलटने की घटना पर कहा है कि जामताड़ा जिले में बीरग्राम के पास नौका पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य कर रही है। सभी सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

