रांची।झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।स्पेशल कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 5 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सीए सुमन कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।





मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बीते माह 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।ईडी ने 14 दिनों तक पूजा सिंघल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। 8 जून को पूजा सिंघल को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ही ईडी की कोर्ट में पेश किया गया था और आज दूसरी बार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेल से ही ईडी कोर्ट में पेश किया गया और अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है।





इस मामले में गिरफ्तार पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन कुमार की भी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। ईडी की टीम ने सुमन कुमार को भी 13 दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।ईडी पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में ईडी पूजा सिंघल के खिलाफ अदालत स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर देगी।





ईडी को पूजा सिंघल और उनके करीबियों के विभन्नि ठिकानों पर की गयी छापेमारी और कई लोगों से पूछताछ के बाद पूजा सिंघल के विरूद्ध कई साक्ष्य मिले हैं।उसी के आधार पर अब आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि ईडी की टीम यदि निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में आरोप दाखिल करने में सफल नहीं होती है, तो पूजा सिंघल को जमानत मिल सकती है।