निशुल्क आंख जांच शिविर आयोजित, 70 नेत्र मरिजों की हुई जांच
प्रत्येक रविवार क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क नेत्र शिविर का होगा आयोजन:सुमन कुमार
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरहरवा/साहेबगंज। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाजसेवी सुमन कुमार के सौजन्य से रविवार को भागलपुर के मशहूर डॉक्टर सुशांत रमन द्वारा निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन डॉक्टर अरविन्द कुमार, समाज सेवी सुमन कुमार और राजकमल भगत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
इस दौरान शिविर के माध्यम से दर्जनों नेत्र मरिजों ने अपनी जांच कराई।मरीजों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।शिविर के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कुल 70 नेत्र मरिजों की जांच की गई।
समाजसेवी सुमन कुमार ने कहा प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों पर यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों को एक छोटी सी मदद करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि गरिब,असहाय लोगों को मदद मिल सकें। उन्होंने कहा शिक्षा एवं चिकित्सा के प्रति मेरा हमेशा यह प्रयास रहेगा कि मेरे क्षेत्र के बच्चे को अच्छी शिक्षा एवं लोगों को बेहतर इलाज मिले।एक टीम वर्क के माध्यम से मेरा प्रयास हमेशा जनहित में रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित गुप्ता,आनंद भगत,कमल सिंह,चंदन गुप्ता, पुष्कर,राहुल,अनुभव,कृष्णा भगत, मनोहर लाल चौहान,जहरुल,रंजीत रमानी सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।





