प्रतिनिधि,सिंदरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत एफसीआईएल मैनेजमेंट के साथ सिंदरी चेंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू एवं प्रतिनिधि के साथ एक मीटिंग हुआ। मीटिंग एफसीआई के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में जीएम इंचार्ज विजय चौधरी और संपदा अधिकारी देवदास अधिकारी के साथ संपन्न हुआ।
मीटिंग में चेंबर के दिए गए मेमोरेंडम को दिल्ली सेंट्रल ऑफिस एक नोट के साथ भेजा गया, जिस नोट को कैमरे के सामने संपदा पदाधिकारी देवदास अधिकारी ने सभी चेंबर के प्रतिनिधि और प्रेस मीडिया के सामने पढ़कर सुनाया। उन्होंने असमर्थता जाहिर की कि हम फिलहाल लिखकर देने में असमर्थ हैं पर जैसे ही व्यवसाइयों का पुनर्वास की रूप रेखा तैयार हो जाएगी, आप सबों के सामने रखा जाएगा। सिंदरी एरिया में जिन-जिन क्षेत्रों के व्यापारियों को नोटिस मिला है।उनको उन्हीं के क्षेत्रों में जगह चिन्हित कर के बसाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।उसके लिए सर्वेयर अपना काम शुरू कर दिए हैं। चेंबर ने यह प्रस्ताव भी रखा कि आवंटन दुकानों का जो साइज होगा वो बड़ा रखा जाए, ताकि व्यापार करने में सुविधा हो। अगर एफसीआई जमीन आवंटन करती है तो साथ ही एक डिजाइन भी उपलब्ध कराए ताकि सभी दुकाने एक जैसी बने और सुंदर भी दिखे एवं बाजार को बसाने में सुविधा भी हो।साथ ही क्वार्टर के सामने जो भी दुकानें बनी हुई है उनको भी शामिल रखा जाए और उनको भी आवंटन दिया जाए।
इसके साथ यह भी कहा गया कि जिनको भी नोटिस मिला है वो पीपी एक्ट कोर्ट में जरूर जाएं और अपने सभी बातों को कोर्ट के सामने अवश्य रखें, ताकि वहां भी आपकी बातें अदालत के सामने आए।कुल मिलाकर प्रबंधन बार-बार इस बात को आश्वस्त कर रही है कि सभी व्यापारियों को आवंटन के पुनर्वास किया जाएगा ।उन्हीं के क्षेत्र में जगह चिन्हित करके। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि महीने भर में रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी, ऐसा मैनेजमेंट बार-बार कह रही है। यह हम उजाड़ने नहीं बसाने की बात कर रहे हैं और जो एरिया सड़क के आसपास अतिक्रमण में है, उन्हीं एरिया पर यह कार्रवाई हो रही है। खाली होने पर उस एरिया में पार्किंग बाजार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू के साथ कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, मणी भूषण सिंह, मंजीत सिंह उप्पल, पवन शर्मा, जयप्रकाश, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना, प्रवीर सरकार, सुबीर कुमार दान उपस्थित थे।





