पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,घाटशिला।प्रखंड के बुरुडीह डैम में नौका परिचालन सरकारी बंदोबस्ती के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है।रविवार को दो घंटे के सांकेतिक सड़क जाम के बाद सोमवार को 200 से ज्यादा ग्रामीण एसडीओ कार्यालय पहुंचे और यहां जोरदार प्रदर्शन किया।ग्रामीणों की मांग थी कि इस सरकारी बंदोबस्ती को रद्द कर पूर्व की तरह ग्राम सभा को ही नौका परिचालन का काम दिया जाए। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपे।





ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का कहना है कि इस बार जो टेंडर निकाला गया।पूरी तरह ग्राम सभा को दरकिनार कर गलत तरीका से किया गया। जरूरी था कि पांचवी अनुसूची के अनुसार ग्राम सभा के द्वारा करना,लेकिन ऐसा नहीं हुआ,जिसके लिए आसपास के ग्रामीण का काफी रोष है, ग्रामीणों का मांग है कि अविलंब टेंडर को रद्द किया जाए। अन्यथा ग्राम प्रधानों द्वारा आगामी 4 अक्टूबर से अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जोरदार तरीका से आंदोलन किया जाएगा।





इसमें बुरुडीह ग्राम प्रधान श्याम चरण मुर्मू, टिकरी ग्राम प्रधान नंद हंसदा, हीरागंज के ग्राम प्रधान परण हेमब्रम, रामचंद्रपुर ग्राम प्रधान लखी चरण सिंह, रामदास मुर्मू,श्रीमंत बारिक, नरेंद्रनाथ नायक,जोसेफ मुर्मू मनोहर सरेन, भीमसेन भुइंया, हेम कर्मकार, परमानंद ममता, समीर महतो, जॉन मुर्मू, कमल मुर्मू, रसाराज महतो, सुबोध मुर्मू, संतोष मुर्मू, सुमन मुर्मू, रंजित मुर्मू, रामचंद्र सोरेन, मूरली भुइंया, जयोंतो नायक, खोकून नायक, चाटू कर्मकार, बालाराम सिंह, जोगन मुंडा, लोबिन मुंडा, रुक्मिणी हंसदा रायमत मुर्मू, जमूना हंसदा, लक्ष्मी मुर्मू तरूलता महतो, सुमित्रा महतो, सालगे सोरेन उपस्थित थे।