प्रतिनिधि,चतरा। सदर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में पारिवारिक कलह मारपीट और प्रताड़ना से परेशान महिला ने विषपान कर लिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका कुलेश्वर यादव की पत्नी मुनिया देवी बताई गई है।





मृतका की पुत्री ने बताया कि उसका पिता और चाचा आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उसकी मां को प्रताड़ित करता था। उसने बताया कि आज हद हो गई कि उसका चाचा बालेश्वर यादव उसकी मां को मारने के लिए खंती लेकर दौड़ा। वह चाचा से बचकर घर भागी तो उसके पिता कुलेश्वर यादव ने उसकी मां के गले में रस्सी डालकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। उसका भाई उत्तम और उसकी चाची व अन्य लोगों ने दौड़कर मां को बचा तो लिया परन्तु प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी मां ने विषपान कर लिया,जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद लड़की के मायके वाले भी सदर अस्पताल पहुंचे।जहां दोनो पक्ष में जमकर नोंक झोंक हुई। ऐसे में सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सदर थाना को सूचना देकर पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।