पलामू।झारखंड के पलामू में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।सतबरवा की बकोरिया पंचायत के भलुआही घाटी में छह लोगों ने एक 22 वर्षीय महिला को अगवा कर पति के सामने चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया।महिला ससुराल वालों से नाराज होकर घर से बाहर निकल गई थी।घटना शनिवार रात की है।पुलिस ने दो आरोपी बकोरिया के भोला राम और धर्मेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया है।महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है।





मिली जानकारी के‌ अनुसार महिला की ससुराल पाटन इलाके में हैं। महिला ससुराल वालों से नाराज होकर पैदल ही लातेहार मायके जा रही थी।महिला को ढूंढ़ते हुए ससुराल वालों ने तुंबागड़ा के पास उसे पकड़ा, लेकिन महिला ने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया।इसके बाद ससुराल वालों ने पति को साथ जाने को कहा।महिला के पति ने साढ़ू के भाई को बुलाया और तीनों बाइक से जाने लगे।रास्ते में मनचलों ने तीनों को पकड़ लिया और बाइक,मोबाइल लूट लिया।





इसके बाद महिला को अगवा कर भलुआही टोंगरी पर ले जाकर चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद आरोपी बाइक पर महिला को दूसरी जगह ले जाने लगे। इस बीच सधवाडीह में गाड़ी आते देख महिला चिल्लाई। इससे अनियंत्रित होकर मनचलों की बाइक गाड़ी से टकरा गई।ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़ लिया और मनिका थाने को सौंप दिया।चार मनचले दूसरी बाइक पर थे। इसमें उन्होंने एक बाइक पर महिला के पति को बैठा रखा था।