प्रतिनिधि,पत्थलगडा(चतरा)। शारदीय नवरात्र के सफल आयोजन और विधि व्यवस्था को लेकर आगामी तीन सितंबर को पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में श्रीश्री दुर्गापूजा समिति की बैठक बुलाई गई है। निवर्तमान अध्यक्ष लेखराज टाइगर ने बताया कि बैठक में इस वर्ष शारदीय नवरात्र का भव्य आयोजन और कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा होगी। उन्होंने कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी, प्रखंड के गणमान्य, राजनीतिक दलों व सनातनी परिवारों को बैठक में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कई निर्णय लिए जायेंगे। सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक होगी।





