प्रतिनिधि,टंडवा ( चतरा)। शनिवार को टंडवा के होटल रुक्मिणी इन में पूर्व प्रस्तावित झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) जिला इकाई की बैठक संपन्न हुआ। जहां बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मामून रशीद व संचालन जिला महासचिव विनय सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व मेजबानी कर रहे टंडवा के पत्रकारों की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने आये संगठन के सभी पदाधिकारियों समेत तमाम पत्रकारों को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।





संत थॉमस स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के पश्चात स्वागत गान गा कर अतिथियों को अभिभूत कर दिया। वक्ताओं ने सरकार से अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू की आवश्यकता पर बल देते हुए पत्रकारों के बीच चुनौतियां पर चर्चा की गई। बताया गया कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया में प्रसारित खबरों पर व्यापक जांच-पड़ताल कर समाचारों के संकलन करने की सलाह देते हुए,सोशल मीडिया में प्रसारित समाचारों के विश्वसनीयता पर तीखा व्यंग्य भी किया गया। इसके साथ हीं संगठन के सबलता के लिए अधिकाधिक संख्या में लोगों से जुड़ने की अपील की गई,जिससे लगभग 50 से अधिक संख्या में जिले भर के आए पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण किया।इस दौरान जेजेए के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा आंचलिक पत्रकारों को सम्मानित करते हुए संगठन का पहचान -पत्र दिये गये।





इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु शंकर, चंदन मिश्रा, कुमार कौशलेंद्र, अनुपम शशांक, सियाराम शरण वर्मा, संजय पांडेय, मामून रशीद,विनय सिन्हा, रूदेश नायक, वरुण सिंह, अजीज अंसारी,रविन्द्र बख्शी, वीरेंद्र साहू, जितेन्द्र सिंह,विजय शर्मा, शशि पाठक, रवीन्द्र दास, कृष्ण मुरारी, मनीष गुप्ता, विकास शर्मा, कुलदीप दास, सुबोध शर्मा, हिमांशु सिंह समेत अनेकों पत्रकार मौजूद थे।