पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में मंगलवार को शांति समृद्धि और अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली ममतामई मोक्ष प्रदायनी माता दुर्गा के पर्व नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
बच्चों के बीच खुशियां मनाने लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्ड के सदस्य सोमनाथ पुर्थी,साधना सूद,सुदेश चुग, सीएल चुग,वसंत कुमार बजाज,एपी जयसिंह,संजय कुमार झा और विदित वैभव शामिल हुए।सभी ने बच्चों के साथ मिलकर माता दुर्गा की पूजाकर डांडिया तथा रास गरबा का आनंद लिया।
दिव्यांग बच्चों ने केसरिया रंग, ढोलिडा और रंगे रमे आदि गीतों में झूमकर गरबा कर आनंद लिया। बच्चों ने डांडिया और गरबा का आनंद लेते हुए जाना की डांडिया को देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुई लड़ाई का प्रतिक माना जाता है। डांडिया को मां दुर्गा की तलवार कहा जाता है जो बुराई की विनाशक का प्रतिक है। दुर्गा पूजा का पर्व हिंदू देवी दुर्गा बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। सभी अतिथियों ने बच्चों के बीच मिठाई और चॉकलेट्स का वितरण किया। पहला कदम परिवार ने सभी बच्चों को नवरात्रि पर्व कि शुभकामना दी।





