रायबरेली।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले रायबरेली में मंगलवार की देर रात हुई मानसून की पहली बारिश ज़िला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए काल बनकर आई।बारिश की वजह से अस्पताल में बिजली गुल होने से ऑक्सीजन की सप्लाई कथित रूप से ठप हो गई और दो मरीजों की मौत हो गई।अस्पताल में मृत पड़े पिता के शव पर रोते हुए शख्स ने आरोप लगाया कि बिजली जाने से ऑक्सीजन बंद हो गई और इससे उसके पिता की मौत हो गई।पांच घंटे तक बिजली न आने से यहां मरीज़ों का ऑपरेशन मोबाइल की रोशनी में हुआ।





मिली जानकारी के‌ अनुसार बीती रात लगभग सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के साथ ही जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई।भीषण गर्मी के बाद अस्पताल प्रशासन जनरेटर न चालू कर बिजली आने का इंतज़ार करते रहा।घंटों बिजली न आने से ऑक्सीजन सप्लाई भी कथित रूप से ठप हो गई।मरीज के साथ आए तीमारदारों की शिकायत है कि घंटों बिजली गायब रहने पर भी जिला अस्पताल प्रशासन ने कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं की।पांच घंटे तक बिजली न आने से बेहाल तीमारदार हाथ से पंखा करते रहे।बिजली गुल होने से इमरजेंसी में ऑपरेशन के लिए मोबाइल की रोशनी के इस्तेमाल की भी शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं।







डीएम ने इन खबरों का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए सीएमओ को मौके पर रवाना कर दिया है।