वाराणसी।नमामि गंगे के सदस्यों ने शनिवार को वाराणसी सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर नमो घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।नमामि गंगे के सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं और पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। सदस्यों ने नमो घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई की और कूड़े-कचरे को हटाया।नमो घाट पर मौजूद लोगों को भी घाटों की सफाई और गंगा निर्मलीकरण के प्रति जागरूक किया।
नमामि गंगे के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी और स्वच्छता से खासा लगाव है।पीएम ने फावड़ा चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया था।पीएम जब भी काशी आते हैं तो गंगा के निर्मलीकरण की बात करते हैं। लोगों से अपील करते हैं कि घाटों और गंगा को स्वच्छ रखें। उनके लिए स्वच्छता सबसे बड़ा उपहार है।
नमामि गंगे के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों के नेता और अभिभावक हैं। वर्तमान में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। देश को कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का नारा देकर देश को नया कलेवर देने का काम किया।





