पीएम मोदी ने सिमडेगा डीसी से पूछा,कैसे करते हैं मोटिवेट
पीएम मोदी ने सिमडेगा डीसी से पूछा,कैसे करते हैं मोटिवेट <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

सिमडेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पांच आकांक्षी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बात की।उन्होंने सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव से भी बात की और दोनों के बीच लगभग चार मिनट तक वर्चुअल के जरिए बात हुई।डीसी सुशांत गौरव ने सिमडेगा जिले के विकास की सकारात्मक तस्वीर पेश की।डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में व्यापक बदलाव होने के कारण खेल में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने की बात कही। डीसी ने कहा कि जिले को हॉकी के नर्सरी के नाम से जाना जाता है और जिले की बेटी सलीमा टेटे ने ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान पूछा कि वे अपनी टीम के साथ किस प्रकार कार्य करते हैं और उसे कैसे मोटिवेट करते हैं।इस सवाल पर डीसी ने कहा कि आकांक्षी जिला के सभी काम टीम के साथ सेवा कार्य के रूप में किया जा रहा है।सभी को पूरे अनुशासन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डीसी ने कहा कि अनुशासन सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि काम का लक्ष्य प्राप्त करने तक अपनाने के लिए टीम को लगातार प्रोत्साहित भी किया जाता है। टीम के सदस्यों को मोटिवेट करने के लिए समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जाता है।कार्य को सफलता तक पहुंचाने के लिए लीडरशिप डेवलपमेंट भी किया जा रहा है। टीम लीडर होने के नाते वे खुद टीम के सभी साथियों को अच्छी लीडरशिप देने की कोशिश करते हुए कार्य कर रहे हैं।
पीएम मोदी के साथ बातचीत को सकारात्मक बताते हुए डीसी ने कहा कि इसका फायदा जिले को मिलेगा और भविष्य में विकास की गति तेज होगी।उन्होंने कहा कि पीएम ने सेवाभाव और टीम वर्क के साथ काम करते हुए लोगों की आस के साथ विकास को जोड़ने पर बल दिया। डीसी ने कहा कि आकांक्षी जिला के रूप में जो पांच इंडिकेटर तय किए गए हैं उनमें और ज्यादा जोश, उमंग और उत्साह के साथ काम किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

