पीएम मोदी रैली-रोड शो के लिए चार को आएंगे काशी, प्रचार अभियान थमने तक करेंगे प्रवास
पीएम मोदी रैली-रोड शो के लिए चार को आएंगे काशी, प्रचार अभियान थमने तक करेंगे प्रवास <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मार्च को
दो दिवसीय प्रवास पर आध्यात्मिक नगरी काशी आ रहे हैं।पीएम मोदी का तीन से पांच मार्च तक के प्रवास का कार्यक्रम था,लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है।चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दो दिन काशी में ही प्रवास करेंगे और इस दौरान जनसभा और रोड शो करेंगे।दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनका आठों विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।
पीएम मोदी चार मार्च को आध्यात्मिक नगरी काशी आगमन पर काशी की तीनों विधानसभा के रूट पर रोड शो करेंगे और साथ ही जिले की दो विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगे।पांच मार्च को चुनाव प्रचार का शोर बंद होने से पहले वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले तीन से पांच मार्च तक प्रवास का कार्यक्रम था,लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव हो रहा है।पीएम मोदी के दोबारा आगमन पर जनसभा के कार्यक्रमों को तय किया जा रहा है,जबकि रोड शो को फाइनल कर दिया गया है।
बैरहाल रूट को लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।प्रयास हो रहा है कि रोड शो का ऐसा रूट तय किया जाए कि शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्र शामिल हो सके।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

