लातेहार।पुलिस को शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।सदर थाना क्षेत्र के हेसलवार जंगल में टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गये हैं। मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों में जोनल कमांडर जितेंद्र यादव, एरिया कमांडर चंचल सिंह और एक की पहचान नहीं हुई है। मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब डेढ़ घंटे गोलीबारी हुई है।

पुलिस और नक्सलियों मुठभेड़ हुई।गोलीबारी के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख कुछ उग्रवादी भाग खड़े हुए।पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। दो नक्सलियों की पहचान कर ली गयी है।पुलिस उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी हेसलवार जंगल में जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

एसपी को मिली सूचना के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।जैसे ही लातेहार पुलिस जंगल में पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।इस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हो गये।मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले।