प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शनिवार गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों को याद करते हुए एसएसपी किशोर कौशल, एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा परेड ग्राउंड के साथ-साथ शहीद स्मारक स्थल पर शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।





