वरीय संवाददाता,रांची।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रांची कार्यालय का उद्धघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सोमवार को किया।उद्घाटन के अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यालय होने से हर तरह की गतिविधि को करने में सहयोग मिल पाएगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए शहर के बीचो बीच में कार्यालय निहित होने से रांची महानगर के सभी क्षेत्र के परिवार को किसी भी कार्य के लिए सुलभता के साथ कार्यालय में सहयोग प्राप्त होगा।
कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ,संयुक्त सचिव एके लाल,मानस सिन्हा,प्रदेश महामंत्री निकेश लाल,कार्यकारी अध्यक्ष सुशील लाल,महिला प्रदेश अध्यक्षा प्राची नारायण,जिला प्रभारी संदीप रंजन सहाय कोषाध्यक्ष निकेश कुमार,राम बाबू प्रसाद, शंभू प्रसाद,अनिल श्रीवास्तव,प्रकाश रंजन,ललित कुमार सिन्हा, शशि शेखर प्रसाद,कुणाल सिन्हा,कुमार अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।





