संवाददाता,बड़कागांव। झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की। लगभग 45 मिनट तक चली मुलाकात में झारखंड की वर्तमान राजनीति हालात पर विशेष चर्चा हुई।वहीं आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भी गंभीरता के साथ चर्चा हुई,जिसमें रणनीति के तहत चुनाव लड़ने पर विशेष बातचीत हुई। ताकि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर बहुमत के साथ सरकार बना सके। मौके पर बिंदु कुमार दांगी ,कुमार सौरभ उपस्थित थे।





