प्रखंड के पंचायतों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन





संवैधानिक अधिकारों को जानने पर सभी सबल व सशक्त हो सकते हैं : पैनल अधिवक्ता





प्रतिनिधि,चौपारण।हजारीबाग के प्रखंड के विभिन्न पंचायत रामपुर, डेबो, गोबिंदपुर, सिंघरावां एवं बच्छई में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग सचिव गौरव खुराना के दिशा निर्देश पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।पैनल अधिवक्ता बासुदेव राणा ने लोगों को बताया कि संवैधानिक अधिकार के तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं बच्चियों को शिक्षा पाने का मूल भूत अधिकार है। माता-पिता एवं समाज का भी कर्तव्य है कि इन सभी बच्चों को अच्छे शिक्षा पाने से दूर नहीं रखें। यह अधिकार संविधान के मूलभूत अधिकारों में से एक है।





जिला विधिक सेवा प्राधिकार के ओर से पैनल अधिवक्ता बासुदेव राणा ने कानूनी जानकारी देते हुए यह भी बताया कि लड़कों की 21 वर्ष की उम्र व लड़कियों की 18 वर्ष की उम्र से कम उम्र में विवाह करना एवं इस विवाह में शामिल होना भी कानूनी अपराध है। इसके तहत शामिल सभी लोग दंडनीय हो सकते है। साथ ही अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं बच्चियों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने नहीं देना चाहिए। विधिक सेवा के तहत नन ऑफेंस एक्ट के तहत जितनी भी कानूनी सेवाएं है,वे सेवाएं नि:शुल्क दी जाती है।





मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, कैलाश पासवान, उपमुखिया प्रवीण सिंह, पंसस प्रतिनिधि बालेश्वर साव, बालेश्वर राणा, पारा लिगल वॉलंटर हरेंद्र राणा, बरही पीएलवी पंकज कुमार, राजेश राणा, जितेंद्र प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद, रूमा देवी, कंचन देवी, सुमा देवी, रिंकू देवी, मालती देवी, देवंती देवी, सुनील सिंह, छोटेलाल राम, सूरज प्रसाद, महेंद्र साव, मनी देवी, सरोज देवी, सारधा देवी, सोनिया देवी, रानी देवी, केदल प्रसाद, मंजू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।