प्रतिनिधि,पत्थलगडा(चतरा)।सिंगल विंडो सेंटर पत्थलगडा में प्रखंड स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी पंचायतों से काफी संख्या में कृषक, किसान मित्र व अन्य भाग लिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश प्रसाद और संचालन बीटीएम राजीव रमन ने की।





कार्यक्रम में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव भी उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीएओ ने कहा कि अल्प बारिश को देखते हुए किसान अपने खेतों में मडुआ, गोंदली, कोदो, ज्वार, बाजरा व अन्य फसलों को प्राथमिकता दें। कम बारिश में इनकी अच्छी उपज होती है और बाजार में कीमत भी बढ़िया मिल जाता है। साथ ही ऊपरी जमीन में दलहन व तिलहन फसलों को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने किसानों को मौसम आधारित फसलें लगाने पर जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुकूल किसान खेती करें। परंपरागत कृषि को आधुनिक तरीके से करने से कम लागत में अच्छी पैदावार होती है।





इस मौके पर कृषक मित्र राजकुमार दांगी, उर्मिला देवी, भीम दांगी, पुष्पा देवी, सुरेश राम, जानकी राम दांगी, प्रकाश राणा, टीभू राम व अन्य उपस्थित थे।