वरीय संवाददाता,रांची।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया नवा टोली बाडू की ओर से पवित्र सावन के तीसरी सोमवारी पर विशेष सावन शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था कि महिलाओं के द्वारा नव ज्योति भवन में स्थित विशाल शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवा टोली पिठौरिया की संचालिका बी के राजमती, हिंदू जागरण मंच मठ मंदिर प्रमुख रांची महानगर आशुतोष द्विवेदी जी एवं समाजसेवी अशोक उरांव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।
इस अवसर पर बी के राजमती दीदी ने कहा कि सावन के पवित्र माह में परमपिता शिव बाबा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।दीदी ने कहा कि शिव जी हमें तीनों लोकों और तीनों कालों का ज्ञान देते है।इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहते हैं। सावन मे प्रकृति भी भक्ति मय हो जाती है।इसके बाद सभी भक्तो के बीच भोग बाटे गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बीके वीना बहन, बीके तेज नारायण प्रजापति पूनम देवी, उषा देवी, रेखा वर्मा, उषा देवी कई उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।





