पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले के प्रतापपुर को सेल आरडीसीआईएस मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात मिली। सतर्कता आयुक्त और सेल अध्यक्ष ने मिलकर एमएमयू की चाभी आश्रय फ़ाउंडेशन तथा चतरा सिविल सर्जन को सौंपी और फिर झंडा दिखाकर इस एमएमयू को प्रतापपुर चतरा के लिए रवाना किया।
सेल आरडीसीआईएस की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के मेडिकल ऑफिसर संजीव कुमार को इस एमएमयू को हैंडओवर किया।मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि इस एमएमयू से उन्हें अपनी टीम को गांव में जाकर कैंप लगाने में बहुत ही सहायता मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगा। प्रतापपुर में 1 लाख से ज्यादा जनसंख्या है और सेल के इस मदद से इस क्षेत्र के जनता लाभान्वित होगी। दूर दराज के ग्रामीणों को इस चलंत मेडिकल यूनिट द्वारा काफी लाभ मिलेगा।





