प्रथम अस्तित्व फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आयोजित
रक्तदान महादान:डॉ. रितेश सिन्हा
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची/गिरीडीह।गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था प्रथम अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से रविवार को वन स्टेप किड्स स्कूल बीबीसी रोड गिरीडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.रितेश सिन्हा ने किया।रक्तदान शिविर में आए लोगों को श्रीमद्भागवत गीता देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रथम अस्तित्व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस पीताम्बर,झारखंड अध्यक्ष पं.सचिन सौरभ,राज्य समन्वयक राजेश मोदी,जिला प्रमुख नीतू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।शिविर में शिवपूजन कुमार,गौतम गुप्ता,सावन कुमार,श्वेता कुमारी,दिनेश कुमार,दीपक कुमार बजाज,पप्पू यादव,अमिता कुमारी,गंगा सागर,मोहम्मद चांद,विक्की कुमार ने रक्तदान किया।
प्रथम अस्तित्व फाउंडेशन के पद्भधारियों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।रक्तदान शिविर के माध्यम से संस्था का उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है।





