प्रतिनिधि,लोहरदगा। कुड़ू प्रखंड अंतर्गत लावागाईं ग्राम के लैंप्स भवन में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश कुशवाहा,ओम गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस ने की।साथ ही मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान सम्मान निधि की 14 में किस्त किसानों के खाते में भेजने के दौरान मोदी के द्वारा देश को किए गए संबोधन कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से उनकी बातों को सैकड़ों किसान लैंपस भवन में सुना।





कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को उन्नत बनाने के लिए पीएम किसान समृद्धि केंद्रों का तोहफा दिया है। इन केंद्रों पर वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत उर्वरक, खाद, बीज कीटनाशक के साथ कई तरह के फॉर्म इक्विपमेंट मशीनरी भी मिल सकेगी। मशीनरी को किसान किराए पर भी ले सकेंगे। यहां से किसान आसानी से भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर (वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम ) खरीद सकेंगे। किसान मिट्टी की जांच करवा सकते हैं। केंद्र और भी केंद्र मंडियों के आस पास स्थापित किए जाएंगे। केंद्रों को खोलने का मकसद किसानों को खेती के बारे में जागरुक करना और खेती संबंधी मशीनरी, बीज आदि को अच्छी दरों पर उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों की मदद से किसानों की समस्याएं एक छत के नीचे ही हल हो सकेंगी। समय देश में फर्टिलाइजर की दुकानों पर निर्माता कंपनियां डीलर के माध्यम से उपलब्ध कराती हैं,लेकिन यहां निर्माता कंपनी सीधे समृद्धि केंद्रो से जुड़ेंगी और सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध करा सकेंगी। वहीं झारखंड सरकार वर्तमान में किसान एवं कृषि के प्रति पूर्ण रूप से लापरवाही बरतते हुए दिखाई दे रही है।आज हमारे लोहरदगा जिले सहित झारखंड के किसान मायूस है, परंतु सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी पहल नहीं की गई है। पूर्वर्ती सरकार किसानों के प्रोत्साहन के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपए दे रही थी उसे भी सरकार ने बंद कर दिया। वहीं इस सरकार में ना तो किसानों के फसल का बीमा हो पा रहा है और ना ही उसका भुगतान। बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो पिछले बार अपनी मेहनत से हो जाएगा फसल का दाम भी प्राप्त नहीं कर पाए हैं।उसके बाद केवल गुमराह की नीतियों को लेकर उन किसानों के बीच में जाने का कार्य करती है और मूल्य लाभ उसे वंचित करने का कार्य करती है। इस सरकार को कार्य न करने के हजार बहाने लिए घूम रही है।केवल प्रतिदिन अपने कैबिनेट में घोषणा करती है।धरातल पर शून्य है और यदि वह कोई कार्य हो भी रहा है तो वह भ्रष्टाचार है।





राजेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी के द्वारा किसानों की मेहनत का मूल्य और कृषि से जुड़ी जरूरत जैसे खाद, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से जुड़ी सभी जानकारी किसानों को उपलब्ध हो सकें। इसके लिए बृहद पैमाने पर लगातार कार्य कर रहे। उसी क्रम में यह योजना किसानों के लिए एक सुंदर सौगात के रुप में है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि समृद्धि केंद्र पर कृषि उपज को बढ़ाने के लिए कृषि सेवा केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर से भी जागरूक किया जाएगा।सभी किसान केंद्रों पर जाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।





मौके पर लैंप्स प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष तेतरी उरांव, महावीर उरांव, कपिन्द्र महतो, बुद्धिमान उरांव, कारी भगत, मनोज कुमार, बैजनाथ साहू,मुकुट कुजूर, देवन्ती देवी, रेखा देवी,गुड़िया देवी,आशा कुमारी, सरस्वती देवी, दयानंद भगत, रमीज अंसारी, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।