प्रतिनिधि,चतरा। देवरी डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज चतरा के अवधि विस्तार को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। फायरिंग रेंज को लेकर प्रभावित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुधवार को नगर भवन चतरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने की। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से देवरी डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज समिति का अध्यक्ष चुना गया।
इस निमित जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी के नेतृत्व में अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा गया।मांगपत्र में कहा गया है कि उपायुक्त चतरा झारखण्ड के द्वारा पत्रांक 1329 दिनांक 07.08.2023 से देवरी डुमरी फिल्ड फायरींग रेंज चतरा से संबंधित पत्र जारी किया गया है।पत्र मे जिला के चतरा, ईटखोरी, कान्हाचट्टी, हंटरगंज अंचल के कुल 321 गांव को युध्दाभ्यास अधिनियम 1938 के सेक्सन-9 के तहत अवधि विस्तार हेतु आदेश प्रकाशित किया गया है, जो चतरा की जनता के हित में नही है। फील्ड फायरिंग के अवधि विस्तार से पूरा इलाका अस्तव्यस्त हो जायेगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में चतरा का यह क्षेत्र गरीबी एवं भुखमरी का शिकार है। खेती एवं पशुपालन ही इस क्षेत्र के निवासियों का मुख्य पेशा है। फायरींग रेंज होने से लोगो में भुखमरी की स्थिति उत्पन हो जायेगी । इस क्षेत्र में अधिकतर आदिवासी अनुसूचित जाति के लोग निवास करते है।ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि देवरी डुमरी फिल्ड फायरीगं रेंज को चतरा से अन्यत्र स्थापित करने की कृपा की जाय।
नगर भवन में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायतों के मुखिया, ग्रामीण एवम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप किया।





