श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार (29 सितंबर) को यूसमर्ग के ऊंचाई वाले कोराग इलाके में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष और वांटेड कमांडर 'उर्फ मूसा' को मार गिराया।
सटीक खुफिया जानकारी पर संयुक्त ऑपरेशन जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को यूसमर्ग के कोराग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का सटीक इनपुट मिला था। इस आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर संयुक्त तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।
इसे भी पढ़ेंः FBI का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित
जवाबी कार्रवाई में मारा गया कमांडर तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चुनौती दी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई में लश्कर का खूंखार कमांडर मूसा मौके पर ही ढेर हो गया।
चिनार कॉर्प्स ने की पुष्टि, इलाके की घेराबंदी जारी सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस ऑपरेशन की पुष्टि की है। सेना के अनुसार, इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों और पास के गुरवेतकलां गांव में घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः मौसम अलर्ट: उत्तर से दक्षिण तक बारिश का सिलसिला जारी, 30 सितंबर के बाद बदलेगा मिजाज
लश्कर के लिए सबसे बड़ा झटका आतंकी मूसा घाटी में कई आतंकी हमलों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा था तथा लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था। इससे पहले इसी महीने यूसमर्ग इलाके में ही सुरक्षाबलों ने मूसा के करीबी सहयोगी 'यासिर' को भी मार गिराया था। मूसा के खातमे को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
#JammuAndKashmir #BudgamEncounter #IndianArmy #ChinarCorps #LeT #AntiTerrorOperation #SecurityForces #KashmirNews
#जम्मूकश्मीर #बडगामएनकाउंटर #भारतीयसेना #लश्करएटैयबा #सुरक्षाबल #कश्मीरसमाचार #आतंकवादपरप्रहार





