पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग

मंझलीदाड़ी,चेपाकलां,बडकागांव निवासी नौरतन सृष्टि बाला को हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार को रायफल शूटिंग खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयर राइफल खरीदने के लिए चेक दिया।





यह एयर राइफल को खरीदने के लिए एनटीपीसी पकरी बरवाडीह खनन परियोजना द्वारा सीएसआर मद से 3.17 लाख रूपए का चेक दिया गया।चेक वितरण के साथ-साथ नौरतन सृष्टि बाला को एयर राइफल शूटिंग खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और चॉकलेट देकर आशीष दिया।





उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि नौरतन सृष्टि बाला राइफल शूटिंग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कई स्तरों पर कर रही है इसलिए इनके मनोबल को बढ़ावा देने के लिए एयर राइफल खरीदने की सहायता दी गई है। बता दें कि इस दौरान परियोजना प्रमुख फैज तैयब और डीजीएम प्रशांत कुमार मौजूद थे।