रांची।झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने के आरोप में कोलकाता में 49 लाख रुपए नगदी के साथ दबोचे गए छोटे मियां इरफान अंसारी और उनके दो सहयाेगी कांग्रेस विधायक कोर्ट से राहत के बाद झारखंड आ रहे हैं।ऐसे में तीनों विधायकों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बाेकारो के विधायक अनूप सिंह से तीनों विधायकों का टकराव तय माना जा रहा है।





आ रहे बाहुबली,मच रही खलबली





फिल्म बाहुबली देख चुके लोगों के लिए तीसरा पार्ट जल्द ही सभी के सामने होगा।पूरी तरह से सियासी इस पार्ट में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन स्टार होंगे।तीन बाहुबली तीन माह तक एक-दूसरे के साथ रहकर एक ही गाड़ी से लौटने की तैयारियों में हैं। तीनों बाहुबलियों की वापसी होगी तो उन भल्लाल देव की खैर नहीं जो खुद को काबिल साबित करने के चक्कर में जहां-तहां तीनों बाहुबलियों को बदनाम करने की कोशिशों को अंजाम दे चुके हैं।तीनों के खिलाफ अकारण ही मुकदमा करा चुके घर के दुश्मनों से तीनों बाहुबली अपने-अपने तरीके से नहीं बल्कि एक ही तरीके से निपटेंगे। आखिर तीनों का दुश्मन जो एक हो गया है।सूचना है कि तीनों दुश्मनी की इस कहानी का रहस्य भी खोल देंगे। बाहुबली पार्ट-3 में कटप्पा के बागी होने के कारणों से भी पर्दा हटाया जाएगा।इस नई कड़ी के पात्रों को देखने की तैयारी कर लें।