प्रतिनिधि, बरकट्ठा। प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सूर्यकुण्ड धाम परिसर में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य बरकट्ठा भाग 7 के तत्वावधान में आयोजित छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अव्वल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुक अतिथियों को कार्यक्रम के आयोजक स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया व जिप प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय के द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले क्षेत्र के करीब चार सौ छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को सही अपने वक्तव्य में बच्चों को मार्गदर्शन दिए एवं मनोबल बढ़ाये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी महेंद्र मोदी(आईएएस) उत्तर प्रदेश,जल गुरु व एचके पाठक,उप कमांडेंट, बीएसएफ मेरु हजारीबाग किशुन यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष,हज़ारीबाग गुणाधर पाण्डेय,सेवानिवृत्त निदेशक सेंट्रल कोल माइन्स प्रेरणा प्रिया,जिला परिषद सदस्य भाग 07 कुमकुम देवी,जिला परिषद सदस्य,भाग 08 सबिता सिंह,जिला परिषद सदस्य,भाग 09,चंदवारा जिप सदस्य महादेव राम,रेणु देवी,प्रमुख,बरकट्ठा नीतू कुमारी,प्रमुख,प्रदीप प्रसाद, 20 सूत्री अध्यक्ष बरकट्ठा,सांसद प्रतिनिधि केदार साव,दिनेश कुमार,थाना प्रभारी बरकट्ठा बीरबल मेहता, सचिव- मानव विकास संस्था पंचायत-शिलाडीह मुखिया निजाम अंसारी,पंचायत गोरहर मुखिया प्रेमिका देवी,पंचायत गोरहर उपमुखिया शीला कुमारी,नारायण पाण्डेय,शिक्षाविद शिवकांत पाण्डेय उर्फ श्रीकान्त पाण्डेय,शिक्षाविद,पूर्व मुखिया तुलसी पाण्डेय,आदर्श युवा संगठन केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक बासुदेव यादव,समाजसेवी खलिल अंसारी,विनोद पाण्डेय,समाजसेवी सुनील पाण्डेय,प्रधानाचार्य मुजीब अंसारी,ललितेश्वर पाण्डेय,अरूण कुमार,सुरेश कुमार पाण्डेय,अनुज कुमार पाण्डेय,अजीत पाण्डेय,मुकेश कुमार तिवारी,बासुकी नारायण पंडा,सुरेश सिंह,विकास दास,छोटी दास,राजू पासवान,संतोष पाण्डेय,बब्लू पासवान,अभय पाण्डेय,शेषनाथ सिंह,पंकज पाण्डेय,संदीप मंडल, बिरजू नायक, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।





