प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में गुरुवार को यादव समाज ने भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अनिता यादव ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना कर किया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।





समाज के प्रखर लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाते हैं।श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में हुआ था।





वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कई बातें कही।समाज में लोगों को जागरूक करना,सामजिक त्रुटियों से लड़ना,असहाय लोगों को हर संभव मदद करना व बच्चों को शिक्षित करने समेत अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा किया गया।





कार्यक्रम को जिप सदस्य पति बालेश्वर यादव,प्रमुख अनिता यादव, बिंदेश्वरी यादव,रामदेव यादव, मुखिया जगदीश यादव,उमेश गोप यादव,समाज के प्रखंड अध्यक्ष हेमन यादव, राजूलाल वर्मा,शिक्षक मुनेश्वर यादव,उमेश यादव समेत कई लोगों ने संबोधित किया।





कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमन यादव व मंच संचालन प्रेमचंद यादव ने किया।मौके पर रामकुमार यादव,नगीना यादव,अर्जुन यादव, प्रभु यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।