धनबाद।अगर आप शादी-विवाह से जुड़ी विभिन्न वेबसाइटों पर जाकर आनलाइन दुल्हा या दूल्हन ढूंढ़ रहे हैं तो सतर्क होने की जरूरत है।आपके साथ ठगी करने के लिए साइबर अपराधी दुल्हा और दूल्हन बनकर तैयार बैठे हैं। साइबर अपराधी बातों से आपसे मेल-जोल बढ़ाएंगे और फिर ऐसा कामरनामा करेंगे जिसकी आपको सपनों में भी उम्मीद नहीं होगी।आपका बैंक एकाउंट जीरो हो जाएगा।ऐसा ही एक मामला झारखंड के धनबाद जिले के गोमो में सामने आया है। भुक्तभोगी ने धनबाद साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस दुल्हे रूपी ठग को ढूंढ़ने में लगी है।

बहन की शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर बहन की फोटो डाली थी।शॉदी डॉट कॉम से ब्योरा एकत्र कर लड़के से एक साइबर ठग ने मेलजोल बढ़ाया और इसके बाद एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख 10 हजार रुपए झटक लिए। मंगलवार को मामले की शिकायत भुक्तभोगी की मां गोमो साहू मुहल्ला पुराना बाजार निवासी लक्ष्मी देवी ने साइबर थाने में की है।

गोमो साहू ने बताया कि शादी डॉट कॉम पर एकाउंट खोलने के बाद नवीन रामनंदन साव नामक लड़के ने फोन किया। 10-15 दिन तक बातचीत होने के बाद आरोपी ने झांसा दिया कि वह उनके पुत्र गौतम नायक की नौकरी उस कंपनी में लगवा देगा, जिस कंपनी में वो काम करता है।उसने बताया कि उसकी कंपनी में वैकेंसी निकली है। इसके बाद कथित रामनंदन ने 16 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 10 बार में दो लाख 10 हजार पेटीएम के जरिए अपने खाते में जमा करा लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। साइबर थाने की पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।